
सीकर 27 अगस्त। नाबार्ड के सहायक प्रबंधक एम.एल. मीना ने बताया कि नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक बैज्जू कुरप शनिवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक रींगस में रींगस किसान एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (एफपीओ) के किसान सदस्यों से कृषक संवाद करेंगे। वे ठीकरिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में सहकारी विकास निधि (सीडीएफ) के अंतर्गत पैक्स की बुनियादी सुविधाओं का उद्घाटन करने के साथ ही पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में हरी झंडी दिखाकर मोबाइल रूरल मार्ट (मोबाईल वेन ) की शुरुआत करेंगे।
उन्होंने बताया कि धोद ब्लॉक के ग्राम सांवलोदा धायलान में स्वतंत्र किसान समृद्धि प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (एफपीओ) का उद्घाटन करेंगे। यह एफपीओ भारत सरकार की 10,000 एफपीओ के गठन एवं संवर्धन के लिए केन्द्रीय क्षेत्र योजना के तहत बनाया गया हैं। इसके बाद लक्ष्मणगढ़ तहसील के दिसनाऊ में जल ग्रहण योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे तथा विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।


