Home राज्य श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार को जिले के दौरे पर

श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार को जिले के दौरे पर

राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई – फाइल फोटो 

जालोर 5 मई। राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 6 मई, शुक्रवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे जहाँ वे खासरवी में आयोजित ढब्बा वाली माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे तथा सांचौर में प्रशासन शहरों के संग अभियान में भाग लेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के श्रम कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 6 मई, शुक्रवार को प्रातः 6 बजे जोधपुर से प्रस्थान होकर प्रातः 11 बजे खासरवी (सांचौर) पहुँचेंगे जहाँ वे खासरवी ढब्बा वाली माता मंदिर ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’ समारोह में शामिल होंगे तत्पश्चात् वहाँ से दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे सांचौर पहुँचेंगे जहाँ वे प्रशासन शहरों के संग अभियान में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सांचौर में करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!