प्रभारी मंत्री शुक्रवार को लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियां की समीक्षा बैठक

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एव भू-जल विभाग राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया – फाइल फोटो 

जालोर 7 अप्रेल। राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एव भू-जल विभाग राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया की अध्यक्षता में 8 अप्रेल, शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा, बजट घोषणाओं की प्रगति के संबंध में पूर्ण तैयारी एवं सूचनाआें के साथ निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
error: Content is protected !!