Home राज्य महात्मा गांधी नरेगा कार्यों का समय परिवर्तित

महात्मा गांधी नरेगा कार्यों का समय परिवर्तित

Demo Pic

जालोर 19 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय परिवर्तित किया गया है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर निशांत जैन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय तुरन्त प्रभाव से प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक (1 घण्टे का विश्राम काल सहित) निर्धारित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक भोजन-विश्राम का समय रहेगा। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरांत कार्यस्थल छोड़ सकता है। यह आदेश 16 जुलाई से लागू किया गया है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!