बूंदी 3 अक्टूबर ! डिजिटल डेस्क । राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला-इकाई बूंदी उपाध्यक्ष पद पर पुष्पराज लोधा को तीसरी बार संगठन में उपाध्यक्ष बनाया गया । उनके मनोनयन पर प्रदेश भर में पैक्स कर्मियों ने खुशी का इजहार किया। बूंदी जिला-इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष दूर्गालाल सरोया ने बताया कि पैक्स/लेम्प्स कर्मियों के जिला संगठन नेतृत्व में तालेड़ा शाखा से तीसरी बार पुष्पराज लोधा उपाध्यक्ष व ज्ञानेश शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।


