Home राज्य किसान को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का पहला लक्ष्य : वन मंत्री

किसान को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का पहला लक्ष्य : वन मंत्री

सांचौर । 14 नवम्बर । डिजिटल डेस्क । तहसील के बिछावाड़ी गांव नवगठित बिछावाड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम की नींव का मुहूर्त विधिवत पूजा अर्चना करने के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि किसान को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का पहला लक्ष्य है। इसी दिशा में राजस्थान सरकार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इस दौरान दी जालौर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा सांचौर के वरिष्ठ प्रबंधक महेश कुमार आजाद ने वन मंत्री सुखराम बिश्नोई के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जारी प्रथम किस्त की राशि चार लाख का चेक सरकारी समिति के अध्यक्ष रामलाल व्यवस्थापक हेमाराम बिश्नोई को सुपुर्द किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!