Home राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आवसीय पट्टे सहित प्रमाण पत्र प्रदान किये

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आवसीय पट्टे सहित प्रमाण पत्र प्रदान किये

जालोर 17 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सांचौर पंचायत समिति की पमाणा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने आवासीय पट्टे सहित विभिन्न प्रमाण पत्र प्रदान किये।
शिविर में 15 बंटवाडा, 265 नाम सम्मानजनक, 167 म्यूटेशन, आवासीय भूमि पट्टे, 12 नये विद्युत कनेक्शन, 8 नये जॉब कार्ड, 10 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 8 रोडवेज पास, 11 पालनहार, 15 दिव्यांग प्रमाण पत्र व 7 पेंशन प्रकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा शिविर स्थल पर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी ओमप्रकाश, तहसीलदार रामस्वरूप जौहर, विकास अधिकारी तुलसाराम पुरोहित, नायब तहसीलदार वीरमाराम राणा व राजेश व्यास सहित विभिन्न 22 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
शिविर स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय द्वारा प्रकाशित सामग्री पुस्तिका सुजस व जनघोषणा पत्र एवं फ्लैगशिप योजनाओं के फोल्डर का भी वितरण किया जा रहा है साथ ही शिविर स्थलों पर लगे ”आज मेरा काम हुआ मैं खुश हूं” लिखे सेल्फी प्वाइंट भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

40 वर्षों बाद आदाराम का घर हुआ बिजली से रोशन

शिविर के दौरान आदाराम पुत्र पाताराम प्रजापत ने उपस्थित होकर बताया कि उसके घर विद्युत कनेक्शन नहीं है जिस पर उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये जिस पर उन्होंने तुरन्त विद्युत कनेक्शन जारी करने की कार्यवाही की। शिविर में ही वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई के हाथों आदाराम को नये विद्युत कनेक्शन का मीटर जारी किया गया। विद्युत कनेक्शन मिलने से आदाराम का घर लगभग 40 वषों बाद बिजली से रोशन होगा।
विद्युत कनेक्शन उपलब्ध होने की खुशी में आदाराम ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई आभार जताते हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान की प्रशंसा की।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!