Home राज्य सहकार भवन, अपैक्स बैंक व राजफैड  में होगा ध्वजारोहण

सहकार भवन, अपैक्स बैंक व राजफैड  में होगा ध्वजारोहण

जयपुर, 14 अगस्त। सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं अपैक्स बैंक व राजफैड के प्रशासक श्री भास्कर ए. सावंत रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपैक्स बैंक व राजफैड परिसर में क्रमशः प्रातः 8ः10 व  8ः30 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
रजिस्ट्रार, सहकारिता श्री मुक्तानन्द अग्रवाल नेहरु सहकार भवन परिसर में प्रातः 8ः00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर सहकारिता विभाग, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!