जालोर, 25 अगस्त, भारतीय स्टेट बैंक शाखा बिशनगढ़ में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक धर्मेन्द्र कच्छवाहा की अध्यक्षता में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन कियागया।
शिविर में सहायक महाप्रबंधक धर्मेन्द्र कच्छवाहा ने बैकिंग लेनदेन में होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय, डिजिटल बैंकिंग,फटे पुराने नोट बदलने की प्रक्रिया, बैकिंग सेवाओं से शिकायत होने पर शिकायत की प्रक्रिया, बैंकिंग लोकपाल आदि के बारे में विस्तार से ग्राहकों को जानकारी दी। जिला लीड़ बैंक प्रबंधक एस. आर. माली ने बैक की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वित्तीय साक्षरता सलाहकार परमानन्द भट्ट ने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री बीमा योजना के बारे में अवगत करवाया।
शिविर में राजिविका के जिला प्रबंधक पी.एस. चौहान, आर एमजीबी के वरिष्ठ प्रबंधक हितेश राजपुरोहित, आरसेटी के निदेशक मनोज आसेरी व शाखा प्रबंधक कान्तिलाल उपस्थित रहे।
शिविर से पूर्व स्थानीय कचहरी रोड़ शाखा में जालोर खण्ड की शाखाओं की बीएलबीसी बैठक आयोजित की गई जिसमें भारतीय रिजर्व बैक, नाबार्ड, लीड़ बैक, राजीविका के अलावा शहर की सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक ने शाखावार ए. सी, पी. की प्रगति की समीक्षा की, नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक ने सरकारी योजनाओं में आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।


