जालोर 17 नवम्बर। रानीवाड़ा पंचायत समिति की मौखातरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में गोमती को परित्यक्ता प्रमाण पत्र प्रदान कर पेंशन तथा उसकी तीनों संतानों के लिए पालनहार योजना के तहत आवेदन भरवाये।
शिविर में शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी प्रकाशचन्द्र अग्रवाल के समक्ष उपस्थित होकर गोमती ने बताया कि उसके पति ने 10 वर्ष पूर्व उसे छोडकर दूसरी शादी कर ली। उसके 3 बालक है तथा उसे कोई भी सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। वह 10 वर्षों से अपने पिता के पास रह रही है। गोमती की समस्या को जानकर उपखण्ड अधिकारी अग्रवाल ने मौके पर ही उसे परित्यक्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा ग्राम पंचायत सहायक को निर्देशित कर गोमती को परित्यक्ता पेंशन एवं तीनों संतानों के लिए पालनहार योजना के तहत आवेदन भरवाये।
शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त होने पर परित्यक्ता गोमती ने भावुक मन से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए अभियान की सराहना की।


