
जालोर । डिजिटल डेस्क I 9 जून I जिले की केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा अरणाय के कार्यक्षेत्र की बिजरोल, मालवाड़ा, देवड़ा एवं पमाणा में तिथीवार ऋण वितरण किया जाएगा । जिसमें ऋणी सदस्य बकाया ऋण जमा करवाकर नये खरीफ ऋण 2022 प्राप्त कर सकेगें। जो सदस्य नियमित रुप से ऋण के लेन-देन करते हैं उन्हे ब्याज राहत, प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं सहकार जीवन सुरक्षा योजना का भी लाभ प्राप्त होगा । केन्द्रीय सहकारी बैक शाखा अरणाय के ऋण पर्यवेक्षक तेजाराम देवासी ने बताया कि फसली ऋण वितरण व वसुली का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा ।जिसमे नवगठित पमाणा समिति में ऋण वितरण वसुली कार्य 6 जून से 9 जून तक पमाणा पंचायत भवन में, वही, जैलातरा व साऊओ की ढाणी का ऋण वितरण-वसुली 10 जून से 14 जून तक जैलातरा के राजकीय उच्च माध्मिक विधालय में किया जाएगा ।वही बिजरोल,समिति के कार्यक्षेत्र बिजरोल गोलियां, झेरोल गांव में ऋण वितरण-वसुली कार्य 15 जून से 18 जून तक बिजरोल समिति मुख्यालय में पर और 19 से 21 जून तक भूतेल के राजकीय उच्च माध्मिक विधालय में देवड़ा व वापा गांव का ऋण वितरण-वसुली कार्य 22 जून से 25 जून तक देवड़ा समिति मुख्यालय पर एव मालवाड़ा व परावा गांव का ऋण वितरण-वसुली कार्य 26 जून को समिति मुख्यालय पर करने के पश्चात, 27 व 28 को बिजरोल, 29 को देवड़ा और 30 को बिजरोल समिति में ऋण वितरण – वसुली कार्य किया जाएगा ।


