Home राज्य पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारीः जिला कलक्टर

पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारीः जिला कलक्टर

शहर के भगतसिंह स्टेडियम में किया वृक्षारोपण

जालोर 5 जून। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिये प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण करना चाहिए।
जिला कलक्टर ने शनिवार को शहर के भगतसिंह स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ व निरोगी हो, इसके लिये पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। पर्यावरण के प्रदूषित होने से मानव जीवन खतरे में पड़ जाता है। कोरोना महामारी ने भी हमें पर्यावरण के महत्व को बताया है। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा वृक्ष होंगे, वातावरण में उतनी ज्यादा ऑक्सीजन रहेगी, जिससे जीव मात्र स्वस्थ रहेंगे।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने किसी भी खुशी के मौके को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण करना चाहिए एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ उसका संरक्षण करना चाहिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल,, जलदाय विभाग के एसई ताराचन्द कुलदीप,डीएफओ अमित चौहान,एवं सहायक लेखाधिकारी रामगोपाल विश्नोई उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!