Home राज्य सांचौर नगरपालिका आम चुनाव के लिए सूखा दिवस घोषित

सांचौर नगरपालिका आम चुनाव के लिए सूखा दिवस घोषित

जालोर 27 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा जिले में सांचौर नगरपालिका आम चुनाव-2021 के लिए 28 जनवरी को होने वाले मतदान को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्र व उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।           जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में सांचौर नगरपालिका आम चुनाव-2021 के लिए मतदान 28 जनवरी को होना निश्चित है। वित्त (आबकारी) विभाग के आदेशानुसार जिले में संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्र एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधि क्षेत्रों में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाली 48 घंटों की अवधि अर्थात् 26 जनवरी को सायं 5 बजे से 28 जनवरी को सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।           उन्होंने सांचौर उपखण्ड अधिकारी, आबकारी अधिकारी, एरिया व जोनल मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उक्त आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!