Home राज्य जिला कलक्टर ने सांचौर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया

जिला कलक्टर ने सांचौर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया

download 3 300x220
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि निरीक्षण करते हुए !

जालोर 11 फरवरी। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को सांचौर उपखण्ड मुख्यालय, सहायक कलक्टर (एफ.टी.), उप कारागार तथा उप पंजीयक कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने सांचौर उपखण्ड कार्यालय एवं सहायक कलक्टर(एफ.टी.) कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए राजस्व प्रकरणों का समय पर निस्तारण करते हुए आमजन की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। जिला कलक्टर ने उप कारागार का भी निरीक्षण किया जहां पुलिस दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने कारागार का निरीक्षण करते हुए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने उप पंजीयक कार्यालय में होने वाले विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में  जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश, तहसीलदार देशलाराम, कारागृह प्रभारी इमाम बख्श सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!