Home राज्य जिला कलक्टर ने सांचौर नर्मदा नहर परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया

जिला कलक्टर ने सांचौर नर्मदा नहर परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया

जालोर 4 जून। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने गुरूवार को सांचौर में नर्मदा नहर परियोजना से संबंधित कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलक्टर वृष्णि ने राजस्थान में नर्मदा नहर के प्रवेश बिन्दु (जीरो पोईन्ट) पर चल रहे नहर की चौडाई बढ़ाने के कार्य का अवलोकन कर अधिकारियों को कार्य से संबंधित आवश्यक निर्देश प्रदान किये। उन्होंने अधिकारियों से नर्मदा नहर क्लोजर के संबंध में चर्चा कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा तैतरोल में एफआर प्रोजेक्ट पर चल रहे कार्य में शीघ्रता लाने के लिए निर्देशित किया। कलक्टर ने सांचौर लिफ्ट केनाल पम्प हाऊस का अवलोकन कर उसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने नर्मदा नहर परियोजना के अधिकारियों की साथ रिव्यू बैठक करते हुए परियोजना से जुड़े कार्यों की प्रगति, नहर की मरम्मत, पानी की उपलब्धता व स्टोरेज आदि के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
इस दौरान सांचौर उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव,नर्मदा नहर के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता,अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता सहित अन्य अधिकारी साथ थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!