Home राज्य आकोली के हेण्डीक्राप्ट उद्योग का जिला कलक्टर ने किया अवलोकन 

आकोली के हेण्डीक्राप्ट उद्योग का जिला कलक्टर ने किया अवलोकन 

आकोली गांव में लकडी के हेण्डीक्राप्ट से बनने वाली चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए जिला कलक्टर

जालोर 12 जनवरीं। जालोर उपखण्ड क्षेत्र के आकोली ग्राम पंचायत के आस पास बनने वाले लकडी के हेण्डीक्राप्ट ने उद्योग जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बुधवार को आकोली गांव में लकडी के हेण्डीक्राप्ट से बनने वाली चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए इस उद्योग को आगे बढाने के लिए हर संभव सहयोग की बात कही।
उद्योग विभाग के महाप्रबंधक संग्रामाराम देवासी ने बताया कि जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने आकोली ग्राम पंचायत में कालुजी सुथार एवं रूपजी सुथार द्वारा बनाये जाने वाले लकडी के हेण्डीक्राप्ट वस्तुए, दरवाजे, एवं सजावटी चीजों के बनाने की कार्य प्रणाली का अवलोकन करते हुए इस उद्योग के विकास की प्रबल संभावनाओं की बात कही।
उन्होंने जिले के इस हेण्डीक्राप्ट उद्योग को आगे बढाने के लिए हर संभव सहयोग की बात कही।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!