Home राज्य जिला कलेक्टर ने प्रशासन गांवों के संग शिविर का किया अवलोकन

जिला कलेक्टर ने प्रशासन गांवों के संग शिविर का किया अवलोकन

जालोर 8 दिसम्बर। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत रानीवाड़ा पं.स. के ग्राम पंचायत मेड़ा में आयोजित शिविर का जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर वृष्णि ने प्रत्येक विभाग की टेबल पर जा कर कर्मियां से शिविर के दौरान किये गये कार्यो की विभागीय प्रगति जानी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
शिविर में पहुंचने पर जिला कलक्टर का विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत किया गया। जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत व भामाशाओं के सहयोग से जरूरतमंदों को स्वेटर व कंबल का वितरण किया।
कलक्टर ने शिक्षा-विभाग की निःशुल्क साईकिल वितरण योजना से लाभान्वित छात्राओं को साईकिल एवं दिव्यांगो को ट्राइासाइकिल व उपकरण वितरित किये साथ ही उन्होंने आवासीय पट्टे,विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों को जारी स्वीकृति पत्र भी वितरित किये।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान राघवेन्द्र देवड़ा, उप जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र अग्रवाल, विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र देवासी, तहसीलदार नारायणलाल सुथार सरपंच मथरा देवी पुरोहित सहित जन प्रतिनिधि विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!