Home राज्य जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया चैक पोस्ट का निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया चैक पोस्ट का निरीक्षण

सरकारी गाइडलाइन उपरांत प्रवेश के दिए निर्देश

जालोर 19 अप्रेल। राज्य में बढ़ते रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि व जिला पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने सोमवार को रानीवाड़ा उपखण्ड के बडगांव में स्थित अन्तर्राज्यीय चैक पोस्ट रूपावटी खुर्द एवं सांचौर में स्थित माखुपुरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रवासियों के जिले में प्रवेश के लिए नवीनतम गाइडलाइन अनुसार प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देश प्रदान किये। रानीवाड़ा उपखण्ड अधिकारी प्रकाशचन्द्र अग्रवाल ने जिले में आ रहे वाहनों व यात्रियों का रिकॉर्ड संधारण, 72 घंटे पूर्व की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट तथा कोविड जांच प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने रानीवाड़ा में जालेराकलां के कस्तुरबां गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं सांचौर के देवनारायण छात्रावास में बनाये गये क्वारंटीन सेन्टर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने राउप्रावि माखुपुरा एवं राप्रावि रूपावटी में बनाये गये केम्प की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!