Home राज्य जिला कलक्टर और एसपी ने नगर भ्रमण कर लॉकडाउन स्थिति का लिया जायजा

जिला कलक्टर और एसपी ने नगर भ्रमण कर लॉकडाउन स्थिति का लिया जायजा

जालोर 3 मई। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने सोमवार को नगर भ्रमण कर महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे़ के तहत जालोर शहर का जायजा लिया। इन्होंने हॉस्पिटल चौराहा से तिलक द्वार, तिलक द्वार से बागोडा रोड पर नया बस स्टैण्ड तक रूट मार्च करते हुए जिले में लॉकडाउन की स्थिति का अवलोकन किया। नगर भ्रमण के दौरान उन्होंने सडक पर चल रहे वाहन चालकों एवं राहगीरों से कोरोना गाइडलाइन की पालना के सम्बन्ध में समझाइश के साथ ही आमजन को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक हिम्मत चारण सहित अन्य अधिकारी व पुलिस के जवान साथ थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!