Home राज्य देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष अवाना सोमवार को बाड़मेर आएंगे

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष अवाना सोमवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 16 अप्रेल। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह अवाना सोमवार, 18 अप्रेल को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह ‘अवाना’ सोमवार 18 अप्रेल को दोपहर 2 बजे जालौर से प्रस्थान कर 4 बजे बालोतरा पहुंचेंगे, जहां वे एम.बी.सी वर्ग के उत्थान के साथ जनसुनवाई करेंगे। इसके पश्चात वे सायं 6 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर 7 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे तथा रात्रि 9:30 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे बालोतरा पहुचकर जयपुर के लिए रेलगाड़ी से प्रस्थान करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!