Home राज्य सहकारी समिति के संचालक बोर्ड को भंग करने की मांग

सहकारी समिति के संचालक बोर्ड को भंग करने की मांग

जालोर । डिजीटल डेस्क । 26 नवम्बर । जिले की चितलवाना पंचायत समिति में संचालित नवगठित भीमगुड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष पर चहेतों को लाभ पहुंचाने एवं मनमर्जी से प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगाकर समिति का निवर्तमान बोर्ड भंग करने की मांग की गई है। रजिस्ट्रार को भेजे गए ज्ञापन में बताया हैं कि भीमगुड़ा सहकारी समिति में पूर्व समय में चुने गए संचालक बोर्ड में समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व एक सदस्य की मृत्यु होने एवं संचालक बोर्ड के दो सदस्यों के अवधिपार ऋण बकाया होने का आरोप लगा कर बोर्ड भंग कराने की मांग की गई हैं ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!