Home राज्य सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पूर्व मंत्री भगराज चौधरी को दी श्रद्धांजलि

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पूर्व मंत्री भगराज चौधरी को दी श्रद्धांजलि

 जालोर ! पूर्व मंत्री स्व. भगराज चौधरी के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना 

जालोर 16 फरवरी। राज्य के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना बुधवार को जालोर पहुँचे जहाँ उन्हांने पूर्व मंत्री स्व. भगराज चौधरी के शिवाजी नगर स्थित निवास स्थान पर जाकर उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। 
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पूर्व मंत्री स्व. भगराज चौधरी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगराज चौधरी ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के व्यक्ति थे। इन्होंने अपना जीवन आमजन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया तथा सदैव उनके हितों के लिए प्रयासरत रहे। 
इस दौरान परिवारजन सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!