Home राज्य लोकसभा की संयुक्त संसदीय कमेटी के अध्यक्ष भीनमाल दौरे पर

लोकसभा की संयुक्त संसदीय कमेटी के अध्यक्ष भीनमाल दौरे पर

जालोर 26 फरवरी। लोकसभा की संयुक्त संसदीय कमेटी (ऑफिस ऑफ प्रोफिट) के अध्यक्ष रिटायर्ड आईपीएस डॉ. सत्यपाल सिंह 27 व 28 फरवरी को भीनमाल के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा की संयुक्त संसदीय कमेटी (ऑफिस ऑफ प्रोफिट) के अध्यक्ष एवं बागपत (यू.पी.) के सांसद रिटायर्ड आईपीएस डॉ. सत्यपाल सिंह 27 फरवरी, शनिवार को प्रातः 9.30 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उदयपुर से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे आचार्य श्री राज राजेन्द्र भवन (नाहर भवन) भीनमाल पहुंचेंगे जहां वे वैदिक विज्ञान समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम नाहर भवन में ही करेंगे। वे 28 फरवरी, रविवार को दोपहर 2 बजे भीनमाल से महारणा प्रताप एयरपोर्ट उदयपुर के लिए रवाना होंगे। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!