Home राज्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उपखण्ड स्तर पर होगा शिविरों का आयोजन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उपखण्ड स्तर पर होगा शिविरों का आयोजन

Demo Pic

जालोर 6 जुलाई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित किसानों की समस्याओं के समाधान के निस्तारण के लिए उपखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार आहोर व जालोर उपखण्ड क्षेत्र के लिए 12 जुलाई को कार्यालय उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ जालोर में, सायला व बागोड़ा उपखण्ड के लिए 13 जुलाई को तहसील कार्यालय सायला में, भीनमाल उपखण्ड के लिए 14 जुलाई को तहसील कार्यालय भीनमाल में, रानीवाड़ा व जसवंतपुरा उपखण्ड के लिए 15 जुलाई को तहसील कार्यालय रानीवाड़ा में तथा सांचौर व चितलवाना उपखण्ड के लिए 18 जुलाई को तहील कार्यालय सांचौर में प्रातःः 11 बजे से शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया हैं कि वे निर्धारित कार्यक्रमानुसार उक्त शिविरों का सफल आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!