Home राज्य भागलभीम उचित मूल्य दुकानदार का प्राधिकार पत्र निलंबित

भागलभीम उचित मूल्य दुकानदार का प्राधिकार पत्र निलंबित

जालोर 13 सितम्बर। जिला रसद अधिकारी ने राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितता बतरने पर भागलभीम के उचित मूल्य दुकानदार मैसर्स नरेन्द्र कुमार का प्राधिकार पत्र तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बतायाकि प्रवर्तन निरीक्षक भीनमाल द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह जून एवं जुलाई 2021 में वितरित गेहूँ की सामाजिक अंकेक्षण जांच रिपोर्ट के अनुसार भीनमाल तहसील के भागलभीम उचित मूल्य दुकानदार द्वारा राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितता पाई गई जिस पर इनका प्राधिकार पत्र तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!