Home राज्य 6 ई-मित्र कियोस्कधारकों पर नियमानुसार कार्य नहीं करने पर कार्यवाही

6 ई-मित्र कियोस्कधारकों पर नियमानुसार कार्य नहीं करने पर कार्यवाही

Demo Pic

जालोर 11 अप्रेल। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) संजय खान लोहार व सूचना सहायक महेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा जालोर जिले के सायला व जसवंतपुरा ब्लॉक के ई-मित्र कियोस्कों का निरीक्षण कर ई-मित्र परियोजना अंतर्गत नियमानुसार कार्य नहीं करने पर सायला ब्लॉक के 2 व जसवंतपुरा ब्लॉक के 4 ई-मित्र कियोस्कों को 15 दिवस के लिए निलंबित करने के साथ ही संबंधित एलएसपी आचार्य टेक्नोलोजीस एवं नेपच्युन इन्फोटेक पर शास्ति आरोपित कर कार्यवाही की गई।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग पाली के एनालिस्ट कम प्रोग्रामर (संयुक्त निदेशक) संजय खान लोहार ने बताया कि सायला ब्लॉक के ई-मित्र धारक नरेन्द्र सिंह (के116167134) पर अधिक राशि लेने व प्रिंटेंट रसीद नहीं देने व अन्य कारणों से 5 हजार की शास्ति एवं धु्रपद त्रिवेदी (के116159396) पर अधिक राशि लेने व अन्य कारणों से 1 हजार की शास्ति तथा जसवंतपुरा ब्लॉक के कियोस्कधारक देवी सिंह (के116119956), पप्पू कुमार (के116193809), सूर्यकान्त देवड़ा (के116147339) व दिक्षित लुहार (के116120263) पर अधिक राशि लेने, निर्धारित राशि पर कार्य नहीं करने व अन्य कारणों से प्रत्येक पर 5 हजार की शास्ति आरोपित करने के साथ ही उक्त सभी ई-मित्रों को 15 दिवस के लिए अस्थाई रूप से निलंबित किया गया हैं। आरोपित की गई शास्ति सभी निलंबित कियोस्क संबंधित एलएसपी के साथ 75 : 25 के अनुपात में विभाजित करेंगे।
उन्हांने बताया कि जो ई-मित्र कियोस्क निर्धारित स्थान पर बैठकर कार्य नहीं कर रहे हैं वे 15 दिवस में निर्धारित स्थान पर ई-मित्र कियोस्क स्थापित कर बैठना सुनिश्चित करें साथ ही जिन ई-मित्र कियोस्कों पर शास्ति आरोपित की गई है अथवा अस्थाई रूप से बंद किये गये हैं उन ई-मित्र कियोस्क धारकों द्वारा भविष्य मेंं नियमानुसार कार्य न करने व निर्देशों की अवहेलना करने पर इनके ई-मित्र कियोस्कों को स्थायी रूप से बंद कर दिया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी इनकी स्वयं की होगी। उन्हांने सभी कियोस्कों को भविष्य में इस तरह के कृत्य की पुनरावृत्ति नहीं करने के लिए पाबंद किया है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!