Home राज्य चालू वर्ष में 7448.49 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित – श्रम राज्य मंत्री

चालू वर्ष में 7448.49 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित – श्रम राज्य मंत्री

जयपुर, 25 फरवरी। श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण लगातार वितरित कर रहे है और चालू वर्ष 2020-21 में 5 फरवरी 2021 तक 7448.79 लाख रुपये का ऋृण ब्याज मुक्त ऋण योजनान्तर्गत वितरित किया गया है। श्री जूली ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री सुभाष पूनियां के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री की ओर से बताया कि विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ़ में झुंझुनू केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से वर्ष 2019-20 में 5121.42 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण योजनान्तर्गत ऋण वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा ब्याजमुक्त फसली ऋण वितरण के लिए लक्ष्यों का निर्धारण विधानसभा व ग्राम पंचायतवार नहीं किया जाता है। ऋण वितरण के लक्ष्य शाखावार निर्धारित किये जाते है। उन्होंने बताया कि ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरण कृषकों से प्राप्त ऋण आवेदनों एवं बैंक के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के अनुसार किया जाता है। श्री जूली ने बताया कि गत दो ऋण माफियों के क्रियांवयन से तरल संसाधनों की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण बैंक के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधनों एवं कृषकों से प्राप्त ऋण आवेदनों के अनुरूप ही ऋण वितरण किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!