वरीगाराम विश्नोई से लेकर हुकमसिंह राठौङ और भागचंद विश्नोई ने भी किया व्यवस्थापक यूनियन का नेतृत्व, ये रहा सफर

आप जानिए जालोर जिला पैक्स व्यवस्थापक यूनियन का सफरनामा।

जालोर ,। वर्ष 1977 से जालोर जिले में कार्यरत सहकारी समितियों के पैक्सकर्मी के व्यवस्थापक युनियन की स्थापना हुई जिसमे जिले में व्यवस्थापक संगठन एकीकरण की नींव रखी गई। जिलेभर की कार्यरत सहकारी समितियों के पैक्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पहली बार वर्ष 1977 में जब संगठन की पहल की तो पैक्स कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक जिला संगठन की जरूरत पड़ी। ऐसे में जालोर जिले मे व्यवस्थापक युनियन का गठन हुआ। वरीगाराम विश्नोई इस यूनियन के पहले अध्यक्ष बनने के बाद सहकारी समितियो में कार्यरत पैक्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर युनियन के माध्यम से वरीगाराम विश्नोई , उदयसिह देवङा , अमरसिह राठौङ से लेकर आदाराम लुकङा तक ने पैक्स कर्मचारियों के यूनियन जिला अध्यक्ष का नेतृत्व किया। पेश है प्रकाश वैष्णव की रिपोर्ट :

जाने किस अध्यक्ष का कब तक का रहा कार्यकाल
1977 से 84 तक : वरीगाराम विश्नोई
1985 से 87 तक : उदयसिह देवङा
1987 से 89 तक : आदाराम लुकङा
1989 से 96 तक : अमरसिह राठौङ
1997 से 17 तक : हुकमसिह राठौङ
2017 से 19 तक : भागंचद विश्नोई
2019 से वर्तमान : हनुमानसिह राजावत

सबसे ज्यादा 20 वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहे हुकमसिह राठौङ

जिला व्यवस्थापक यूनियन के इतिहास में सबसे ज्यादा लंबे समय तक अध्यक्ष बनने का रिकार्ड हुकमसिह राठौङ के नाम है। वे अमरसिह राठौङ के बाद वर्ष 1997 में व्यवस्थापक यूनियन के अध्यक्ष बने और लगातार 20 वर्षो तक इस पद पर सेवा की। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा लंबे समय तक अध्यक्ष बनने का रिकार्ड अमरसिह राठौङ का रहा। वे आदाराम लुकङा के बाद वर्ष 1989 में यूनियन के अध्यक्ष बने और वर्ष 1996 तक लगातार 7 वर्षो तक अध्यक्ष रहे। विगत वर्षों में उदयसिह देवङा, आदाराम लुकङा (वर्ष 1985-87 व 1987-89) के दो वर्षीय कार्यकाल के बाद भागचंद विश्नोई (वर्ष 2017-19) तक अध्यक्ष बनें रहे।

error: Content is protected !!