Home सिरोही केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 19 को दो दिवसीय दौरे पर सिरोही आएंगे

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 19 को दो दिवसीय दौरे पर सिरोही आएंगे

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर – फाइल फोटो 

सिरोही, 18 अपे्रल।  केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 19 अपे्रल को दो दिवसीय दौरे पर सिरोही आएंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने बताया कि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 19 अपे्रल को दोपहर 2.45 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से प्रस्थान कर 3 बजे उदयपुर पहुचेगे। अपरान्ह 3 बजे उदयपुर से सडक मार्ग से प्रस्थान कर सांय 5 बजे सिरोही आएंगे। सिरोही में केन्द्रीय योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 7 बजे जिला योजना के प्रमुख लोगों के साथ बातचीत करेंगे। रात्रि विश्राम सिरोही में करेंगे। 20 अप्रैल प्रातः 9.45 बजे कार्यकताओं से बातचीत एवं बैठक करेंगे। 11 बजे प्रेसवार्ता में भाग लेंगे। 11.30 बजे बैठक कर, चल रहे केंद्रीय विकास परियोजनाओं का दौरा करते हुए दोपहर 12.45 बजे सिरोही से उदयपुर हवाईअड्डा डपोक के लिए प्रस्थान करेंगे

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!