Home सिरोही सिरोही में डाक अदालत का आयोजन 16 मार्च को

सिरोही में डाक अदालत का आयोजन 16 मार्च को

सिरोही 2 मार्च : डाक विभाग की ओर से डाक अदालत का आयोजन 16 मार्च की सुबह 11 बजे डाकघर अधीक्षक कार्यालय में किया जाएगा। डाकघर अधीक्षक के अनुसार इस डाक अदालत में डाक प्रशासन सिरोही एवं जालोर जिले के अपने उपभोक्ताओं से काउंटर सेवा, मनीआर्डर, स्पीड पोस्ट, पार्सल व बीमा वस्तुएं, मूल्य देय, डाक जीवन बीमा, बचत बैंक व विदेशी वस्तुएं आदि विषयों पर चर्चा की जएगी तथा इस संबंध में कोई शिकायत होगी तो उसकी सुनवाई की जाएगी। यदि किसी उपभोक्ता को किसी भी मामले में कोई शिकायत हो और उसको कोई संतोषप्रद उत्तर नहीं मिला है तो शिकायतकर्ता अपना पूर्ण विवरण लिखकर अधीक्षक डाकघर मंडल सिरोही को 9 मार्च तक भेज सकता है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!