Home सिरोही सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई सिरोही की नवीन कार्यकारिणी गठित

सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई सिरोही की नवीन कार्यकारिणी गठित

सिरोही 11 अप्रैल : राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई सिरोही की नवीन कार्यकारिणी का गठन निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरपतसिह चारण की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। रविवार को जिले के सरूपगंज कस्बे के निकटवर्ती वासा स्थित जाबेश्वर महोदव मंदिर में जिले के पैक्स/लेम्प्स कर्मियों की आमसभा में सुरेन्द्रपालसिह पंवार जिला अध्यक्ष, भुराराम मेगवाल और वीराराम कुमावत उपाध्यक्ष, सुरेन्द्रसिंह देवड़ा सचिव, अन्नराज कोषाध्यक्ष, गोकुलदत्ता महामंत्री, मुकनसिंह देवड़ा, थानसिंह ईन्दा, रमेश, महेश सैनी, सदस्य व नरपतसिंह चारण संरक्षक, के पद पर चुने गए ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!