
सिरोही । 9 अक्टूबर ।। डिजिटल डेस्क ।। जिले के पावापुरी में सिरोही जिला सहकारी संघ के तत्वावधान में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों, सहायक व्यवस्थापकों का एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण शिवीर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश आर्य सहित राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ सिरोही के संरक्षक श्री नरपतसिंह चारण, मोहब्बतनगर सहकारी समिति के सेवानिवृत व्यवस्थापक श्री माधोसिंह परमार ने इस प्रशिक्षण शिविर में समितियों को आर्थिक रुप से सशक्त बनानें के लिए उपयोगी सुझाव सहित विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की । प्रशिक्षण शिविर में सहकारिता विभाग के निरीक्षक श्री ऋषभ मरडिया ने समितियों में व्यवसाय बढ़ोतरी एवं अंकेक्षण के बाबत वहीं, केन्द्रीय सहकारी बैंक सिरोही के ऋण पर्यवेक्षक श्री बालकिशन वैष्णव ने बैंक संबंधि जानकारी साझा की । प्रशिक्षण शिविर में सहकारी समिति के संबंध में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया ।

इस दौरान श्री अमृतलाल मेघवाल, श्री गोमाराम माली, श्री मुकेश कुमार पटेल, श्री बाबूसिंह, श्री कैलाश रावल, श्री भीमाराम राव, श्री नारायणसिंह, श्री वीराराम प्रजापत, श्री शंकरलाल रावल, श्री नरेंद्रसिंह देवड़ा, श्री उम्मेदसिंह परमार, श्री चेलाराम राणा, श्री भरतसिंह देवड़ा, श्री थानसिंह इंदा, श्री बाबूलाल, श्री सूरज बंजारा, श्री जितेश शर्मा , श्री भैराराम, श्री देवीसिंह, श्री जैसाराम, श्री नवाराम, श्री गोकुलदत्ता, श्री रूडाराम देवासी, श्री दर्शन जोशी, श्री मावाराम भाट, श्री उम्मेदराम लोहार, श्री आर. के. घिया. सहित जिले की सहकारी समितियों के व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक उपस्थित थे


