Home | cooperative | बाड़मेर | स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बाङमेर 2 मार्च ! दी बाङमेर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लि. द्वारा बाङमेर आगोर ग्राम सेवा सहकारी समिति में राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबंध संस्थान (राईसेम) द्वारा स्वयं सहायता समूहों के प्रबंधन, क्षमता विकास एवं व्यवसाय विविधीकरण हेतु सदस्यों एवं पदाधिकारियों का एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राईसेम से सुरेश चोधरी ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं सरकार से प्राप्त होने वाली सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बाङमेर सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैक के प्रबंधक निदेशक रामसुख चौधरी द्वारा समूह की महिलाओं को कशीदाकारी के साथ साथ छोटी छोटी बचत बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश जैन व सहायक अधिशाषी अधिकारी दोलाराम चौधरी समिति व्यवस्थापक हरीश सौलंकी व राज सहकार क्लासेज निदेशक एच. आर. जांगीङ उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2021 03 02 at 4.27.56 PM 1 1024x683

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!