Home | cooperative | जयपुर | कृषि उपज मंडी में बजट उपलब्धता होने पर सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा- कृषि विपणन राज्य मंत्री

कृषि उपज मंडी में बजट उपलब्धता होने पर सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा- कृषि विपणन राज्य मंत्री

FNTj yZaUAA0yHa 300x168
प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कृषि विपणन राज्य मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा

जयपुर, 8 मार्च। कृषि विपणन राज्य मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा ने मंगलवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि बीकानेर के लूणकरणसर कृषि उपज मंडी में बजट उपलब्धता होने पर सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
श्री मीणा ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि लूणकरणसर मण्डी में सड़क निर्माण के प्रस्ताव 23 फरवरी 2022 को ही प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि मंडी समिति द्वारा उन्हीं सड़कों का निर्माण करवाया जाता है जो केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में शामिल नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उस क्षेत्र में आवश्यकता होने पर बजट उपलब्धता की स्थिति में सड़क निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बजट वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रत्येक विधायक को सड़क का निर्माण कराने के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की गई है । उन्हाेंने कहा कि इस राशि का भी सदस्य अपने क्षेत्र में उपयोग कर सकतें है।
इससे पहले श्री मीणा ने विधायक श्री सुमित गोदारा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति लूणकरनसर से साबनीया से नाईयों की ढ़ाणी(उदासर) 3 कि.मी. राशि 90.00 लाख रुपये एवं राजपूरा हुड्डान से मेघवालों की ढ़ाणी3 कि.मी. राशि 84.00 लाख रुपये की सम्पर्क सडकों के निर्माण हेतु प्रस्ताव संख्या 02 23 फरवरी 2022 प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रस्ताव सडक निर्माण स्वीकृति हेतु निर्धारित मापदण्ड 31 दिसंबर 2014 के तहत परीक्षणाधीन है। उन्होंने कृषि उपज मण्डी समिति लूणकरनसर की 28 जनवरी 2022 को विभिन्न मदों में उपलब्ध बचत राशि का विवरण देते हुए बताया किमंडी यार्ड निर्माण हेतु 261.16 लाख (36 प्रतिशत), सड़क निर्माण हेतु 308.81 लाख (24 प्रतिशत), एच. आर. डी व पी. एच. एम. हेतु 257.34 लाख (20 प्रतिशत), भूमि अवाप्ति हेतु 257.34 लाख (20 प्रतिशत) सहित कुल 1084.65 लाख राशि की बचत हुई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!