Home | cooperative | राज्य | भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी किसानों को राहत अवधिपार किसानों का 50 प्रतिशत तक अवधिपार ब्याज होगा माफ

भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी किसानों को राहत अवधिपार किसानों का 50 प्रतिशत तक अवधिपार ब्याज होगा माफ

agriculture loan rajasthan 2014110120 sm 300x184
Demo Pic

जालोर 9 मार्च। जिले में भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी किसान एकमुश्त समझौता योजना के तहत 31 मार्च, 2022 तक अवधिपार ऋण चुकाकर अवधिपार ब्याज एवं दंडनीय ब्याज में 50 प्रतिशत तक छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
भूमि विकास बैंक के सचिव के.के.मीणा ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजणा द्वारा किसान वर्ग को राहत देते हुए सहकारी भूमि विकास बैंकों के ऋणी किसानों में हित में एकमुश्त समझौता योजना वर्ष 2021-22 लागू की है जिसके तहत अवधिपार श्रेणी के किसानों द्वारा 31 मार्च, 2022 तक अपने अवधिपार खाते का निस्तारण करने पर अवधिपार ब्याज एवं दंडनीय ब्याज की 50 प्रतिशत तक राशि माफ करने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत सहकारी भूमि विकास बैंकों के सभी प्रकार के कृषि एवं अकृषि ऋण जो 1 जुलाई, 2021 को अवधिपार हो चुके हैं। ऐसे अवधिपार श्रेणी के किसान अब 31 मार्च, 2022 तक अपना अवधिपार ऋण चुकाकर राहत का लाभ उठाते हुए नियमित किसान की श्रेणी में आ सकेंगे। ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी हैं उनके परिवार को ऋण का चुकारा करने पर सम्पूर्ण बकाया ब्याज, दण्डनीय ब्याज एवं वसूली खर्च में माफी दी जायेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए बैंक के कार्यालय दूरभाष नं. 02973-222285, बैंक अधिकारी प्रदीप वर्मा के मो.नं. 9414565576 अथवा बैंक के कैशियर सुखराम विश्नोई के मो.नं. 9982775501 पर संपर्क किया जा सकता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!