Home | cooperative | जयपुर | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण अब 31 मई तक

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण अब 31 मई तक

जयपुर 30 अप्रेल। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण अब 31 मई तक किया जा सकेगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण की तिथि 30 अप्रेल 2021 निर्धारित की गई थी लेकिन कोविड महामारी के दौरान हो रही असुविधा के कारण मुख्यमंत्री ने पंजीकरण की तिथि को बढ़ाया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ 1 मई 2021 से प्रदेश में होने जा रहा है। बजट घोषणा 2021-22 की अनुपालना में इस योजना में दिनांक 1 अप्रेल 2021 से पंजीकरण प्रारंभ किया गया था। आज तक लगभग 22.85 लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके है। उन्होंने बताया कि जो परिवार अब तक इस योजना से जुड़ चुके है उन्हें 1 मई 2021 से लाभ मिलेगा एवं जो परिवार 31 मई 2021 तक इसमें जुड़ेंगे उन्हे पंजीकरण की दिनांक से लाभ देय होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!