Home | cooperative | राज्य | जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर जालोर जिले के दौरे पर

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर जालोर जिले के दौरे पर

DwAXACDVsAAvaIw 300x300
जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर – फाइल फोटो

जालोर 24 जून। जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर 26 व 27 जून को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर 26 जून, रविवार को प्रातः 8 बजे सांचौर पहुँचेंगे जहाँ वे प्रातः 10 बजे पालड़ी (सांचौर) में नर्मदा पेयजल परियोजना की साईट का विजिट करेंगे तत्पश्चात् प्रातः 11 बजे ग्राम कारोला में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कारोला से दोपहर 12.15 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे भीनमाल पहुँचेंगे जहाँ वे पंचायत समिति हॉल भीनमाल में स्वागत व जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर 3.30 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। भीनमाल से रात्रि 9 बजे रवाना होकर रात्रि 10 बजे जालोर पहुँचेंगे तथा रात्रि विश्राम जालोर में करेंगे।
वे 27 जून, सोमवार को प्रातः 10 बजे जालोर से रवाना होकर प्रातः 10.30 बजे बागरा पहुँचेंगे जहाँ वे डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 2 बजे जालोर क्लब जालोर में राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की ए.टी.एम. मोबाईल वैन का लोकार्पण एवं ऋण वितरण शिविर में शिरकत करेंगे। वे दोपहर 3 बजे जिला प्रशासन के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सायं 4.30 बजे नारी बूटिक सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!