Home पाली कोरोना महामारी के दौर में राशन सामग्री उपलब्ध करा रहे राशन डीलर्स भी अनुग्रह राशि के हकदार होंगे

कोरोना महामारी के दौर में राशन सामग्री उपलब्ध करा रहे राशन डीलर्स भी अनुग्रह राशि के हकदार होंगे

पाली, 20 मई। कोरोना महामारी के दौर में आमजन को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन सामग्री उपलब्ध करा रहे राशन डीलर्स भी अनुग्रह राशि के हकदार होंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। आदेशानुसार कोविड 19 के तहत डयूटी के दौरान राशन डीलर्स के संक्रमित होने तथा इलाज के दौरान असामयिक मृत्यु होने पर 50 लाख की सहायता राशि दी जा सकेगी।
जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघों तथा कोरोना से संक्रमित होकर राशन डीलरों द्वारा की मृत्यु के कारण उनके आश्रितों द्वारा 50 लाख रूपये की अनुग्रह राशि दिलवाने के प्रकरण प्राप्त हो रहे है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2021 को विभागीय आदेशों द्वारा राशन डीलर को भी कोविड 19 के अंर्तगत डयूटी के दौरान संक्रमित होने तथा इलाज के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर 50 लाख की सहायता राशि के लिए सभी जिला कलक्टरों को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकृत किया गया है। शासन सचिव नवीन जैन ने ऐसे सभी प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए इनका परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!