Home पाली पाली के आनंदपुर कालू में नवीन उप तहसील को मंजूरी

पाली के आनंदपुर कालू में नवीन उप तहसील को मंजूरी

जयपुर, 02 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पाली जिले के आनंदपुर कालू में नवीन उप तहसील के सृजन को स्वीकृति दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन उप तहसील आनंदपुर कालू में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 46 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्रा के दौरान इस उप तहसील के सम्बन्ध में घोषणा की थी। 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!