Home | cooperative | राज्य | देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष सोमवार को एम.बी.सी. वर्ग के साथ जनसुनवाई करेंगे

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष सोमवार को एम.बी.सी. वर्ग के साथ जनसुनवाई करेंगे

Joginder Awana 198x300
राज्य के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना – फाइल फोटो 

जालोर 16 अप्रेल। राज्य के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना 18 अप्रेल, सोमवार को जालोर में एम.बी.सी. वर्ग के साथ जनसुनवाई करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष व नदबई (भरतपुर) विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना 18 अप्रेल, सोमवार को प्रातः 11 बजे पिण्डवाडा (सिरोही) से रवाना होकर दोपहर 1 बजे जालोर पहुँचेंगे जहाँ वे भीनमाल रोड़ स्थित देवनारायण मंदिर में एम.बी.सी.वर्ग के साथ जनसुनवाई करेंगे तत्पश्चात् वहाँ से दोपहर 2 बजे बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!