Home | cooperative | राज्य | नवीन राजस्व हमीरपुरा के नामकरण व सृजन के संबंध में आपत्तियाँ आमंत्रित

नवीन राजस्व हमीरपुरा के नामकरण व सृजन के संबंध में आपत्तियाँ आमंत्रित

जालोर 2 मार्च। जिले की चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम सांकरिया में से नवीन राजस्व ग्राम हमीरपुरा के नामकरण अथवा नवसृजन के संबंध में 15 मार्च तक आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि चितलवाना तहसील के मूल राजस्व सांकरिया में से नवीन राजस्व हमीरपुरा के सृजन के लिए तहसीलदार (भू.अ.) चितलवाना से प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। किसी भी व्यक्ति को इसके नामकरण अथवा नवसृजन के संबंध में अन्य किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो वह 15 मार्च तक जिला कलक्टर (भू.अ.) कार्यालय जालोर में पत्र के माध्यम से कार्यालय दिवसों में आपत्तियाँ प्रस्तुत कर सकते हैं अन्यथा बाद  म्याद में प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!