Home | cooperative | राज्य | श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 29 नवंबर तक जालोर जिले के दौरे पर 

श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 29 नवंबर तक जालोर जिले के दौरे पर 

जालोर 25 नवम्बर। राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 29 नवम्बर तक जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्य के श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 26 नवम्बर, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे सांचौर से रवाना होकर धानता में प्रातः 11.30 बजे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात् वहां से दोपहर 2 बजे रवाना होकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए सायं 7 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 27 नवम्बर, शनिवार को प्रातः 11 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 11.30 बजे परावा प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात् वहां से दोपहर 2 बजे रवाना होकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए सायं 7 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
मंत्री विश्नोई 29 नवम्बर, सोमवार को दोपहर 12 बजे सांचौर में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में सम्मिलित होंगे जहां वे दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर दोपहर 1.15 बजे सेवाड़ा में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। सेवाडा से दोपहर 2 बजे रवना होकर दोपहर 2.30 बजे भादरूणा में प्रशासन गांवों के संग अभियान में भाग लेंगे जहां से सायं 4 बजे पोसालिया (पाली) के लिए प्रस्थान करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!