Home | cooperative | जयपुर | निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले सभी किसानों का किया गया ऋण माफ – सहकारिता मंत्री

निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले सभी किसानों का किया गया ऋण माफ – सहकारिता मंत्री

WhatsApp Image 2022 03 21 at 3.20.52 PM 300x168
प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री अविनाश के मूल प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना

जयपुर, 21 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि ऋण माफी के लिए निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले सभी किसानों का ऋण माफ किया गया है।
श्री आंजना ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि जैतारण विधान सभा क्षेत्र में ऋण माफी के केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा उपलब्ध कराये आंकड़ों के अनुसार ही किसानों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्षों में जैतारण विधानसभा क्षेत्र में कर्ज नहीं चुकाने के कारण किसी भी किसान की जमीन नीलाम नहीं की गई है।
इससे पहले सहकारिता मंत्री ने विधायक श्री अविनाश के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि सरकार के गठन के पश्चात जैतारण विधान सभा क्षेत्र में पाली केन्द्रीय सहकारी बैंक से सम्बद्ध कुल 18 हजार 558 किसानों का 5205.96 लाख रूपये का ऋण माफ किया गया। उन्होंने इससे संबंधित ग्रामवार सूची का विवरण सदन के पटल पर रखी।
उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक लि. द्वारा कुल 37 ऋणियों का 30.28 लाख रूपये का ऋण माफ किया गया। उन्होंने इससे संबंधित ग्रामवार सूची का विवरण सदन के पटल पर रखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऋण माफी संबंधी कोई योजना विचाराधीन नहीं है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!