Home जालोर जिले में फैली लंपी स्किन डिजीज के संबंध में जिला प्रभारी मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया द्वारा ली गई समीक्षात्मक बैठक

जिले में फैली लंपी स्किन डिजीज के संबंध में जिला प्रभारी मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया द्वारा ली गई समीक्षात्मक बैठक

पशुपालन विभाग के अधिकारियों को उचित उपचार एवं पूर्ण देखरेख के दिए निर्देश
A review meeting was taken by the district in-charge minister, Shri Arjun Singh Bamnia, regarding the lumpy skin disease spread in the district.

जालोर I 8 अगस्त I राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया द्वारा जिले में फैल रही संक्रामक बीमारी लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशुपालन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में तहसील कार्यालय, जसवंतपुरा में बैठक लेकर जानकारी प्राप्त की गई।
बैठक में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि जिले की सभी गौशालाओं में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं गठित पशुपालन विभाग की टीमों द्वारा नियमित निरक्षण सर्वे कर संक्रमित पशुओं का उपचार किया जा रहा है ।
पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी राजेंद्र मालिक ने बताया कि जिले में लंपी स्किन बीमारी के संबंध में अब तक 296575पशुओं का सर्वे व स्क्रीनिंग की जा चुकी हैं जिनमें से 14477 पशु लंपी स्किन बीमारी से संक्रमित पाये गये जिनका उपचार किया जा रहा हैं जिले में संक्रमित पशुओं का अनुपात कम हुआ है पशुओं की रिकवरी दर बढ़ने के साथ ही मृत्यु दर में काफी कमी आई है और बीमारी से ठीक हुए पशुओं की संख्या बढ़ी है।
पशुपालन विभाग द्वारा जिले में गठित 20 टीमों द्वारा लंपी स्किन बीमारी से संक्रमित पशुओं का उपचार किया जा रहा हैं।
प्रभारी मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने गौशालाओं को मच्छर, मक्खी से मुक्त करने के लिए पशुओं पर साईपरमैथ्रिन दवाई का छिड़काव किए जाने के साथ ही जिले में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने,बीमार पशुओं की उचित देखभाल करने, आम जन पशुपालकों को जागरूक करने के साथ आवश्यकतानुसार चिकित्सा दलों की नियुक्ति के निर्देश दिए ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला,अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह, उपखंड अधिकारी जसवंतपुरा राजेंद्र सिंह,पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र मालिक, डा राजेंद्र गजभए समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

रामसीन गौशाला पहुंच जांची व्यवस्थाएं

जिला प्रभारी मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने समीक्षा बैठक के उपरांत रामसीन स्थित गौशाला पहुंच व्यवस्थाएं देखी
उन्होंने पूरे क्षेत्र में पशुपालकों को लंपी स्किन बीमारी के प्रति जागरूक करने,सर्वे स्क्रीनिंग द्वारा संक्रमित पशुओं की पहचान करने और बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रख उपचार करने के साथ ही पशुओं को पौष्टिक आहार देने, नियमित फॉगिंग करने , चारे में नीम की पत्तियां को शामिल करने की बात कही।

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों ने गौशालाओं में पहुंचकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की

जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिलेभर में उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियों द्वारा लंपी स्किन डिजीज के संबंध में गौशालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है,रविवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा गोलासन,पथमेड़ा और पालड़ी स्तिथ गौशाला का निरीक्षण कर संक्रामक रोग लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग और प्रशासन द्वारा किए जा रही व्यवस्थाओं को देखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा स्वस्थ पशु और संक्रमण से ग्रसित पशु को अलग अलग रखने, उचित उपचार के निर्देश दिए। रविवार को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा नंदीशाला गोलासन, सियाणा, सोना रूप गौशाला गुड़ा बालोतान,महावीर गौशाला सांचौर, माखुपुरा गौशाला,सांथू गौशाला सहित जिले में स्थित विभिन्न गौशालाओं में पशु चिकित्साधिकारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी गई। उनके द्वारा पूरे क्षेत्र में पशुपालकों को लंपी स्किन बीमारी के प्रति जागरूक करने एवं बीमार पशुओं को उपचार के संबंध में जानकारी ली। भीनमाल में संक्रमित गौवंश के लिए अलग से अस्थाई उपचार केंद्र खोला गया है। वही जिलेभर की गोशालाओं में नियमित रूप से फोगिंग एवं साईपरमेथ्रिन द्ववा का छिड़काव किया जा रहा है

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!