Home राज्य सांचौर में रसद विभाग ने मिलावटी डीजल के टैंकर को किया जब्त

सांचौर में रसद विभाग ने मिलावटी डीजल के टैंकर को किया जब्त

जालोर 10 फरवरी। रसद विभाग द्वारा मिलावटी डीजल के टैंकर की शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर जाकर टैंकर को जब्त कर पुलिस थाना सांचौर को सुपुर्द किया गया। जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि तहसील क्षेत्र सांचौर में 28 जनवरी को कारोला फान्टा नजदीक एनएच-68 सांचौर के पास मिलावटी डीजल के टैंकर की शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर खड़े टैंकर जिसके नम्बर आरजे 20 जी 9075 की जांच करने पर चितलवाना तहसील के खासरवी निवासी श्रवण कुमार पुत्र प्रेमाराम जाति विश्नोई का टैंकर मालिक एवं ड्राईवर होना पाया गया। मौके पर टैंकर में 600 लीटर मिलावटी डीजल होने पर टैंकर को रसद विभाग द्वारा जब्त किया गया एवं सुरक्षा की दृष्टि से टैंकर को एसआई पुलिस थाना सांचौर को सुपुर्द किया गया। रसद विभाग द्वारा टैंकर से मिलावटी डीजल का सेम्पल लिया जाकर जांच के लिए अतिरिक्त निदेशक क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला जोधपुर को भेजा गया है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!