वन एवं पर्यावरण मंत्री विश्नोई 24 अक्टूबर तक जालोर जिले के दौरे पर

जालोर 21 अक्टूबर। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई 24 अक्टूबर तक जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 22 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे सांचौर से रवाना होकर करालिया नाडी हाडेतर पहुंचेंगे जहां वे नवक्रमोन्नत विद्यालय (कक्षा 5वीं से 8वीं तक) का लोकार्पण करेंगे। वहां से प्रातः 10.30 बजे रवाना होकर प्रातः 11 बजे मालीपुरा (चितलवाना) पहुंचेंगे जहां वे नवक्रमोन्नत विद्यालय (कक्षा 5वीं से 8वीं तक) का लोकार्पण करेंगे। वहां से प्रातः 11.30 बजे से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कोलियों की ढाणी, इसरोल (सांचौर) पहुंचेंगे जहां वे नवक्रमोन्नत विद्यालय (कक्षा 5वीं से 8वीं तक) का लोकार्पण करेंगे तत्पश्चात् वहां से दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे सांचौर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सांचौर में करेंगे।
राज्य मंत्री विश्नोई 23 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 9.30 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे चौरा पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे वहां से प्रातः 11 बजे रवाना होकर प्रातः 11.30 बजे करावडी (सांचौर) पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.30 बजे करावडी से रवाना होकर दोपहर 1 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वे 24 अक्टूबर को सांचौर में प्रातः 10 बजे ते.ज.ग.राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेबारियों का गोलिया में 65वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2021-22 (सॉफ्ट बॉल) समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे वहां से प्रातः 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिजरोल खेडा पहुंचेंगे जहां वे राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिजरोल खेडा में 65वीं जिला स्तरीय खेलकूद (फुटबॉल) प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा वहां से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सांचौर पहुंचेंगे। रात्रि 8 बजे सांचौर से आबूरोड के लिए प्रस्थान करेंगे।
error: Content is protected !!