जालोर 20 अक्टूबर। आहोर ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक स्थानीय पंचायत समिति कक्ष में जिला लीड़ बैंक प्रबंधक एस. आर. माली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में लीड़ बैक प्रबंधक एस.आर.माली ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, यथा ग्रामीण पोप, पी.एम.इ. जी. पी., इन्दिरा महिला शक्ति योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित सभी योजनाओं में बकाया आवेदनों की समीक्षा करते हुए बैंकर्स को लक्ष्य अनुरूप शीघ्र स्वीकृति जारी करने, शाखा साख योजना के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने की बात कही। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र मीणा ने शाखाओं में कृषि सावधि साख विस्तार में वृद्धि के लिएु बागवानी, ग्रीन हाउस, डेयरी, गोदाम तथा ड्रिप इरिगेशन हेतु अधिकाधिक ऋण सुविधा मुहैया कराने की आवश्यकता जताई। वित्तीय साक्षरता सलाहकार परमानन्द भट्ट ने सरकार की कृषि आधारित अनुदान योजनाओं पर चर्चा करते हुए ग्रामीणो को इनसे परिचित कराने की आवश्यकता बताई।
बैठक में पंचायत समिति व एस. सी. डी सी के प्रतिनिधियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक, तथा आर. एम. जी. बी. शाखाओं के शाखा प्रबंधकों ने सहभागिता की


