Home जयपुर हिस्सा राशि को 3 लाख रूपये एवं सदस्य संख्या को 300 किया

हिस्सा राशि को 3 लाख रूपये एवं सदस्य संख्या को 300 किया

  • नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के संशोधन आदेश जारी 
  • वर्ष 2022-23 में 5 लाख नए किसानों को फसली ऋण वितरण से जोड़ा जाएगा – सहकारिता मंत्री
सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना – फाइल फोटो 

जयपुर, 11 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने कहा कि नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के संबंध में हिस्सा राशि को 3 लाख रूपये एवं न्यनूतम सदस्य संख्या को 300 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दो वर्षों में 4 हजार 171 ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों पर नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। हमारी मंशा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर ग्राम सेवा सहकारी समिति हो।
श्री आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट 2022-23 में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के लिए निर्धारित अंशदान को 5 लाख रूपये से कम कर 3 लाख रूपये तथा न्यनूतम सदस्य संख्या को 500 से कम कर 300 करने की घोषणा की थी। विभाग द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज आदेश जारी कर दिए गए है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्तमान 7 हजार 133 पैक्स/लेम्पस से लगभग 67 लाख किसान इनके सदस्य रूप में लाभान्वित हो रहे है। ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के नियमों में संशोधन करने से छोटे-छोटे किसान भी सहकारी संस्थाओं से जुड़ सकेंगे।
श्री आंजना ने कहा कि वर्ष 2022-23 में फसली ऋण वितरण का लक्ष्य 20 हजार करोड़ रूपये किया गया है, जो वर्ष 2021-22 में 18 हजार 500 करोड़ रूपये था। 01 अप्रेल, 2022 से नए फसली ऋण वितरण की शुरूआत हो जाएगी। इस वर्ष 5 लाख नए किसानों को भी फसली ऋण वितरण में शामिल किया जाएगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!