जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

श्री पुखराज पाराशर ने सोमवार को जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पद का पदभार संभाला !

जयपुर, 21 फरवरी। जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर ने सोमवार को यहाँ शासन सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री पाराशर ने जन सेवा का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया और कहा कि वे जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली, श्रम राज्य मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई सहित अन्य उच्च अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।
error: Content is protected !!