
जयपुर, 7 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 एफएसएस यथा कोटडी एवं सिंगोली चारभुजा कृषक सेवा सहकारी समिति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एफएसएस को ग्राम सेवा सहकारी समिति में हस्तान्तरण करने संबंधी प्रावधान राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 एवं नियम 2003 में नहीं होने के कारण ऎसा किया जाना संभव नहीं है। साथ ही, राष्ट्रीयकृत बैंकों की ऋण माफी होने पर उक्त एफएसएस की ऋण माफी संभव होगी।
सहकारिता मंत्री ने प्रश्नकाल में विधायक श्री गोपाल लाल शर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि कोटडी एफएसएस में 12 कर्मचारी है तथा सिंगोली चारभुजा एफएसएस में 5 कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इनके लाभांश नहीं रोके गये है


